श्री गणेश स्तुति – गाइये गणपति जगवंदन । Sri Ganesh Stuti

श्री गणेश स्तुति – गाइये गणपति जगवंदन । Sri  Ganesh Stuti

गाइये गणपति जगवंदन यह भगवान गणेश की लोकप्रिय भजन है । इस भजन को आचार्य श्री ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री गणेश स्तुति मे भगवान वंदना और उनके गुणों का वर्णन किया गया है । इस भजन मे गणेश जी को गणपति कहा गया है, क्योंकि वे गणों के पति हैं। इस भजन को जगजीत सिंह जी ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है ।

गाइये गणपति जगवंदन भजन

भजन :गाइये गणपति जगवंदन
लेखक :तुलसीदास जी
गायक :जगजीत सिंह

Read in – English / हिन्दी

भजन: गाइये गणपति जगवंदन

गाइये गणपति जगवंदन |
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

सिद्धी सदन गजवदन विनायक |
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक़ ॥

गाइये गणपति जगवंदन |
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

मोदक प्रिय मृद मंगल दाता |
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता ॥

गाइये गणपति जगवंदन |
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

मांगत तुलसीदास कर ज़ोरे |
बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥

गाइये गणपति जगवंदन |
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

Leave a Comment