जय गणेश काटो कलेश भजन – Jay Ganesh Kato Kalesh

जय गणेश काटो कलेश यह भगवान गणेश जी का भजन है । इस भजन मे भगवान गणेश की वंदना और उनके गुणों का वर्णन किया गया है । इस भजन मे गणेश जी से जीवन के संकट और कलेशो को दूर करने की प्राथना की गई है। इस भजन को लखबीर सिंह लक्खा जी ने अपनी मधुर आवाज से गाया है ।

ganesh-bhajan-jay-ganesh-kato-kalesh

जय गणेश काटो कलेश भजन

भजन :जय गणेश काटो कलेश
Lyrics :Guruji Ram Lal Sharma
Singer :Lakhbir Singh Lakkha
Lable :Yuki

भजन: जय गणेश काटो कलेश

विघ्न हरण, मंगल करण, गौरी सुत गणराज,
मैं लियो आसरो आपको, रखियो मारी लाज।

जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश ||

जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश हितकारी,
विघ्न विनाशन नाथ प्रथम ||

पूजा हो सदा तुम्हारी,
जय गणेश हितकारी ||
जय गणेश जय जय गणेश ||
जय गणेश, काटो क्लेश ||

वक्रतुण्ड है महाकाय
श्री गजानंद लम्बोदर,
सदा लक्ष्मी संग आपके,
रहती है विघ्नेश्वर,
जो भी ध्यान धरे नित तुम्हरो ||

नर हो चाहे नारी,
उसके सारे कष्ट मिटे,
पल में भारी से भारी,
जय गणेश हितकारी ||
जय गणेश जय जय गणेश||
जय गणेश, काटो क्लेश||

सिद्धि विनायक देवा,
कृपा करो हे देवा,
रिद्धि सिद्धि नित आठों पहर,
प्रभु तुझको चँवर ढुलावे,
गजानंद करुणावतार,
सब नाम तुम्हारा गावे ||

पहले पूजन किसका हो जब,
उठी समस्या भारी,
श्री गणेश जी प्रथम पूजते,
आप बने अधिकारी,
जय गणेश हितकारी ||


जय गणेश जय जय गणेश ||
जय गणेश, काटो क्लेश ||

विघ्न विनाशन हार प्रभु,
सिद्धि विनायक कहलाते,
मेवा मिश्री और मोदक,
का निसदिन भोग लगाते ||

एकदन्त गजबदन विनायक,
महिमा तेरी भारी,
मस्तक पर सिन्दूर बिराजे,
मुसक की असवारी,
जय गणेश हितकारी ||


जय गणेश जय जय गणेश ||
जय गणेश, काटो क्लेश ||

सिद्धि विनायक देवा,
कृपा करो हे देवा,
प्रथम आपको जो ध्याए,
सब काम सफल हो जाए,
कभी विघ्न और बाधा,
शर्मा पास ना उसके आए ||

जिस प्राणी पर दया दृष्टि
हो जाए प्रभु तुम्हारी,
लक्खा उसकी करते,
मेरे बाबा डमरूधारी,
जय गणेश हितकारी ||

जय गणेश जय जय गणेश ||
जय गणेश, काटो क्लेश ||

Leave a Comment